अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- मानगो थाना क्षेत्र के पारडीह में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मुखियाडांगा के रहने वाले विश्वजीत सिंह (24) की मौत हो गयी. विश्वजीत मानगो के बिग बाजार के पास ही पार्टस की दुकान चलाता था. देर रात को वह दुकान बंद करके अपने घर की तरफ जाने के पहले अपने एक साथी को छोड़ने के लिये पारडीह की तरफ जा रहा था. इस बीच ही रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया और उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना के बाद जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची थी. शव को बरामद करने के घंटों बाद विश्वजीत की पहचान परिवार के लोगों ने की. इसेक बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  पेड़ गिरने से उजड़ा आशियाना, सरकारी मदद की गुहार से छलका दर्द