ओवरटेक मे बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त, दो जख्मी

Advertisements
Advertisements

कोचस (रोहतास) :- अक्सर तेज रफ्तार के चलते वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो जाती है। ऐसी ही एक घटना है जो बहुत बड़ा हादसा होने से दो लोगों की जान बच गई। प्रखंड क्षेत्र के हरिहर डिहरा गांव के समीप टर्निंग के पास सामने से तेज आ रही वाहन के चलते बाइक सवार दो लोग अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चाट मे जा गीरे। चाट मे पानी होने के कारण गिरने पर दोनों युवक एक के ऊपर एक लद गए। उसी वजह दोनो को गंभीर चोट आई है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घायलों को बाहर निकाल परिवार वालों को सूचना देकर इलाज के लिए आनन-फानन मे पीएचसी मे भर्ती कराया। दो घायलो की पहचान अनीश कुमार सिंह प्रियांशु कुमार ग्राम आरा अमोना के रूप में पहचान हुई है। घायलो ने बताया कि यह घटना तब घटी जब टर्निंग के पास हम अपने साइड से आ रहे थे तभी एक चार चक्के वाहन ने ओवरटेक किया जिसमे हम लोगो की बाइक अनियंत्रित हो पानी भरे गड्ढे में जा गिरी। वहीं चिकित्सको ने बताया कि अनीश की हड्डी मे गंभीर चोट आने की वजह से उनको बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  बिहार में राजनीतिक भूचाल: नीतीश कुमार राज्यसभा जा सकते हैं, बीजेपी से मिल सकता है नया मुख्यमंत्री

You may have missed