बिग बॉस 19: मृदुल बने इस हफ्ते के कैप्टन, पहले प्रणित के साथ हुआ टाइ

0
Advertisements
Advertisements

मुंबई: टीवी का रियलिटी शो बिग बॉस 19 इन दिनों काफी सुर्खियों में है. वाइल्ड कार्ड एंट्री से लेकर घर के लड़ाई झगड़ों के बीच कंटेस्टेंट्स को हर हफ्ते नॉमिनेशन और एलिमिनेशन का सामना करना पड़ता है. साथ ही कैप्टेंसी को लेकर टास्क भी किए जाते है. वहीं इस हफ्ते बिग बॉस 19 को उसका नया कैप्टन मिल गया है.बिग बॉस 19 लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत कैप्टेंसी टास्क से होती है. बिग बॉस घरवालों को एक कार्ड पर किसी दो कंटेस्टेंट्स के नाम लिखने के लिए कहते हैं. इनमें से सबसे ज्यादा जिनके नाम आएंगे, वो इस हफ्ते का कैप्टन बनेगा. सभी लोग नाम लिखते हैं. मृदुल और प्रणित के नाम पर टाइ होता है. दोनों के चार-चार नाम लिखे हुए थे. टाइ के बाद घरवाले वोटिंग के जरिए मृदुल को कैप्टेन बनाते हैं. मृदुल को 8 वोट मिलते हैं. बाकी प्रणित को. कैप्टन बनने पर मृदुल गौरव और कुनिका का आशीर्वाद लेते हैं.तान्या, शहबाज को बताती हैं कि जब उनकी कुनिका से लड़ाई हुई थी, तो नीलम जाकर उनसे बात करती थी. तब उसे कुछ नहीं कहा. शहबाज कहते हैं कि उन्हें, उस टाइम ही बोलना चाहिए था. तान्या कहती हैं कि उनका मन नहीं था. सब लोग लड़ रहे हैं. उनका लड़ने का मन नहीं था. वहीं, गौरव अपनी टीम के साथ मिलकर प्लानिंग करते हैं. मृदुल गेम प्लान के तहत गौरव के साथ नहीं बैठने की बात करते हैं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed