शिव मंदिर से अष्टधातु मूर्ति चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा रिकवरी ऑपरेशन

Advertisements

सीवान :बिहार के सीवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र स्थित एक शिव मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी गई मूर्ति को बरामद कर लिया है। इस मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है, जिससे पूछताछ जारी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

बताया जा रहा है कि मंदिर से अष्टधातु की कीमती मूर्ति चोरी होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की और तकनीकी व गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई।

पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए मूर्ति को सुरक्षित बरामद कर लिया है। वहीं गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर अन्य संभावित कड़ियों की भी जांच की जा रही है, ताकि इस चोरी की पूरी साजिश का खुलासा किया जा सके.

About The Author

See also  तेज गड़गड़ाहट के साथ महसूस हुए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

You may have missed