सहायक प्रोफेसर भर्ती पर बड़ा फैसला, अब नई व्यवस्था से होगी नियुक्ति

Advertisements

रांची : झारखंड में सहायक प्रोफेसरों की भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। अब तक यह नियुक्ति प्रक्रिया झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के माध्यम से होती थी, लेकिन नई व्यवस्था लागू होने के बाद इसकी जिम्मेदारी राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग को सौंपी जाएगी। इसके चलते पहले से चल रही भर्ती प्रक्रिया को रोक दिया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

राज्य सरकार के इस फैसले के बाद विश्वविद्यालयों में सहायक प्रोफेसरों की नियुक्ति अब नए आयोग के जरिए की जाएगी। नई व्यवस्था लागू होने के बाद आगे की भर्ती प्रक्रिया उसी आयोग के नियमों और प्रक्रिया के अनुसार पूरी की जाएगी। इस बदलाव का उद्देश्य विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए अलग और समर्पित व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

About The Author

See also  मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 18 नवंबर को सभी बूथों पर लगेगा विशेष कैंप

You may have missed