साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: कश्मीर में STF की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

देहरादून : उत्तराखंड एसटीएफ की साइबर क्राइम टीम ने देशभर में सक्रिय एक बड़े साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर (बड़गाम) से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह ऑपरेशन बेहद संवेदनशील हालात में किया गया, जहां पुलिस टीम को स्थानीय भीड़ के दबाव का भी सामना करना पड़ा। बावजूद इसके, टीम ने सूझबूझ के साथ दोनों को पकड़कर सुरक्षित हिरासत में लिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी शौकत हुसैन मलिक और बिलाल अहमद फर्जी बैंक खातों, मोबाइल सिम और एटीएम कार्ड के जरिए देशभर में साइबर ठगी करते थे। जांच में सामने आया है कि इन खातों से जुड़े मामलों में उत्तराखंड सहित सात राज्यों में शिकायतें दर्ज हैं।

पूरे मामले का खुलासा देहरादून के एक 71 वर्षीय बुजुर्ग से करीब 65 लाख रुपये की ठगी के बाद हुआ। ठगों ने खुद को टेलीकॉम विभाग, दिल्ली पुलिस और सीबीआई अधिकारी बताकर वीडियो कॉल पर फर्जी वारंट दिखाया और डराकर पैसे अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवा लिए। जांच के दौरान आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और कई दस्तावेज बरामद हुए हैं, जबकि खातों में लाखों रुपये के संदिग्ध लेन-देन का पता चला है।

About The Author

See also  26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, सरकार के आश्वासन के बाद लिया फैसला

Thanks for your Feedback!

You may have missed