कैबिनेट का बड़ा फैसला, नए यूनिवर्सिटी को मंजूरी… युवाओं के लिए खुलेंगे मौके

0
Advertisements
Advertisements

लखनऊ : उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक में गोरखपुर में “उत्तर प्रदेश वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय” की स्थापना को मंजूरी दे दी है। इसके लिए ‘उत्तर प्रदेश वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय अध्यादेश-2026’ को भी स्वीकृति दी गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

यह विश्वविद्यालय करीब 491 करोड़ रुपये की लागत से कैम्पियरगंज क्षेत्र में लगभग 50 हेक्टेयर भूमि पर बनाया जाएगा। राज्य सरकार पहले ही इस परियोजना के लिए बजट में 50 करोड़ रुपये आवंटित कर चुकी है। यहां वानिकी, औद्यानिकी, वन्यजीव संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन और एग्रोफॉरेस्ट्री जैसे विषयों में बीएससी, एमएससी, पीएचडी और डिप्लोमा कोर्स संचालित किए जाएंगे।

सरकार का मानना है कि इस विश्वविद्यालय से वनावरण बढ़ाने, जैव विविधता संरक्षण को मजबूत करने और कृषि व पर्यावरण क्षेत्र में शोध को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही छात्रों और किसानों को आधुनिक प्रशिक्षण मिलने से रोजगार के नए अवसर भी तैयार होंगे। यह उत्तर भारत का पहला और देश का दूसरा वानिकी विश्वविद्यालय होगा।

See also  चुनाव से पहले IT रेड से मचा सियासी बवाल, TMC उम्मीदवार और करीबी के ठिकानों पर छापेमारी

Thanks for your Feedback!

You may have missed