डिफेंस कॉरिडोर को बड़ा बूस्ट, 75 हेक्टेयर जमीन BEL को आवंटित

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

लखनऊ/चित्रकूट : उत्तर प्रदेश सरकार ने डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर को मजबूती देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट नोड में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) को 75 हेक्टेयर जमीन आवंटित कर दी है। इस कदम को राज्य में रक्षा उत्पादन को बढ़ावा देने और बड़े निवेश आकर्षित करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस जमीन पर BEL द्वारा रक्षा उपकरणों के निर्माण से जुड़े प्रोजेक्ट स्थापित किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र में उद्योगों का विस्तार होगा। सरकार का कहना है कि इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।

डिफेंस कॉरिडोर परियोजना के तहत उत्तर प्रदेश को देश का बड़ा रक्षा उत्पादन केंद्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है। विभिन्न नोड्स पर जमीन आवंटन और निवेश प्रस्तावों के जरिए हजारों रोजगार सृजित होने की उम्मीद है। अधिकारियों के मुताबिक यह पहल ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को भी मजबूती देगी.

About The Author

See also  20 रुपये की रिश्वत के आरोप में 30 साल चली लड़ाई, सुप्रीम कोर्ट ने दो कर्मचारियों को किया बरी

Thanks for your Feedback!

You may have missed