झारखंड को बड़ी सौगात: स्वदेशी कैंसर मशीन पर सीएम हेमंत सोरेन से मिले वरिष्ठ वैज्ञानिक

0
Advertisements
Advertisements

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में वरिष्ठ वैज्ञानिक जीभीके सुब्रमण्यम ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने द्वारा विकसित अत्याधुनिक कैंसर उपचार मशीन की विस्तृत जानकारी दी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

वैज्ञानिक ने बताया कि यह मशीन पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से तैयार की गई है। इसका उपयोग देश और विदेश के कई बड़े अस्पतालों में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह तकनीक कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में काफी प्रभावी साबित हो रही है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस उपलब्धि के लिए श्री सुब्रमण्यम की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह मशीन कैंसर मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इससे असाध्य माने जाने वाले इस रोग के इलाज में नई उम्मीद जगी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। अस्पतालों में जांच और इलाज की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

उन्होंने चिंता जताई कि कैंसर मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में सरकार का प्रयास है कि राज्य के लोगों को अपने ही प्रदेश में अत्याधुनिक इलाज की सुविधा मिले। इसके लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

इस अवसर पर विधायक राजेश कच्छप भी मौजूद थे।

ज्ञात हो कि जीभीके सुब्रमण्यम बेंगलुरु स्थित पनाशिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक हैं। वे भारत के पूर्व राष्ट्रपति दिवंगत एपीजे अब्दुल कलाम के सहयोगी रह चुके हैं। उनके साथ मिलकर उन्होंने कई शोध और अनुसंधान कार्य किए हैं।

उनके द्वारा विकसित कैंसर उपचार मशीन का उपयोग आज भारत सहित विदेशों के कई प्रमुख अस्पतालों में किया जा रहा है।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed