अखिलेश सिंह गिरोह का भय खत्म करने के लिए पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गिरफ्तार अपराधी कन्हैया सिंह को हथकडी लगा कर शहर में घुमाया…

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- जमशेदपुर पुलिस ने बीते दिनों ही शहर के गैंगस्टर अखिलेश सिंह गिरोह के सदस्य कन्हैया सिंह को कानपुर से गिरफ्तार किया था. देर रात पुलिस कन्हैया को सड़क मार्ग ने लेकर शहर पहुंची थी. इधर शहर में अखिलेश सिंह के खौफ को खत्म करने के लिए जमशेदपुर पुलिस ने गैंग के कन्हैया सिंह को हथकड़ी बांधकर शहर की सड़कों में घुमाया. इस दौरान सिटी एसपी के विजय शंकर के अलावा अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे. जानकारी देते हुए सिटी एसपी के विजय शंकर ने बताया कि शहर में कई ऐसे अपराधी मौजूद है जो अपना वर्चस्व कायम किए हुए है. ये अपराधी बड़े बड़े व्यापारियों और अन्य लोगों से रंगदारी वसूलते है. रंगदारी नही देने पर उनपर फायरिंग करवाई जाती है. इन्ही सब कारणों से अपराधियों का खौफ बना रहता है. इस खौफ को खत्म करने के लिए जमशेदपुर पुलिस ने इस तरह का फैसला लिया है ताकि लोगों को पुलिस पर भरोसा हो.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  43 डिग्री गर्मी में कमाल, फूलों की खेती से किसान की किस्मत चमकी… हर दूसरे दिन सासाराम सप्लाई

Thanks for your Feedback!

You may have missed