पूर्वांचल दुर्गा पूजा कमिटी की हुआ भूमि पूजन, इस वर्ष होगा आकर्षण का केंद्र भव्य पंडाल में होगी आकर्षक कला कृतियां

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : टेल्को इंजन पार्क स्थित पूर्वांचल दुर्गा पूजा कमिटी का भूमि पूजन पूरे विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ। भूमि पूजन के साथ ही इस वर्ष होने वाले पूजा पंडाल निर्माण का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि पूर्वांचल पूजा कमिटी 1953 से लगातार भव्य पंडालों का निर्माण कर भक्तों को आकर्षित करती आ रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इस वर्ष पंडाल का निर्माण बंगाल के कारीगरों द्वारा किया जा रहा है, जिसमें नन्हीं-नन्हीं कलाकृतियों का अद्भुत नजारा दिखाई देगा। पूजा पंडाल के साथ हर वर्ष की तरह इस बार भी मेले का आयोजन होगा, जिसमें झूले, दुकानें और अन्य मनोरंजन की विशेष व्यवस्था रहेगी।

भूमि पूजन कार्यक्रम में पूर्व डीएसपी कमल किशोर, समाजसेवी पप्पू सिंह, भाजपा जिला मंत्री पप्पू सिंह, समाजसेवी राजू सिंह, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष एस.एन. सिंह, कोषाध्यक्ष मनोज सिंह, पवन सिंह, भाजपा नेता राकेश कुमार, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संजीव रंजन और सुजीत कुमार ने पूरी विधि-विधान के साथ पूजा सम्पन्न कराया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष सन्नी सिंह, महासचिव अशोक उपाध्याय, प्रफुल सिंह, कोषाध्यक्ष शेखर कुमार, उमेश प्रधान समेत पूरी कमिटी की अहम भूमिका रही।

See also  नए DC ने संभालते ही दिखाया एक्शन मोड, श्रावणी मेला बना पहली प्राथमिकता

Thanks for your Feedback!

You may have missed