Advertisements
Advertisements

दावथ /रोहतास (चारोधाम मिश्रा):- दावथ प्रखंड अंतर्गत बभनौल उपडाकघर गुरुवार को सी.बी.एस पद्धति से जोडा गया। इस डाकघर द्वारा सभी प्रकार की सुविधाएं उपभोक्ताओं को प्रदान की जाएंगी।कार्यक्रम का उद्घाटन डाक अधीक्षक सत्यरंजन ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि अब बभनौल एवं आस- पास की जनता को किसी भी सेवा के लिए दावथ, बिक्रमगंज आदि जगहों पर जाने की आवश्यकता नहीं है। उन्हें सभी सुविधाएं बभनौल डाकघर में सी.बी.एस परिवेश में उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रवीण कुमार, डाक निरीक्षक, बिक्रमगंज ने बताया कि अब चाहे सुकन्या खाता खुलवाना हो, ग्रामीण डाक जीवन बीमा हो या अन्य कोई भी सेवा हो, सभी सेवाएं बभनौल डाकघर में उपलब्ध हैं । उन्होंने बताया कि यहां खुले खातों से देश के किसी भी कोने में जमा- निकासी संभव है।इस अवसर पर श्री भगवान गोंड, सहायक डाक अधीक्षक,सुरेंद्र प्रसाद सिंह, उपडाकपाल बभनौल,शिवजी प्रसाद, भुवनेश्वर, कृष्ण कन्हैया, लक्ष्मण प्रसाद, चंचल एवं अन्य डाककर्मी उपस्थित थे ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  बिहार में राजनीतिक भूचाल: नीतीश कुमार राज्यसभा जा सकते हैं, बीजेपी से मिल सकता है नया मुख्यमंत्री

You may have missed