गरीब बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लेकर आया भगवती सेवा संघ, नूतन वस्त्र वितरण कर मनाया दुर्गोत्सव

0
Advertisements

जमशेदपुर: दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर भगवती सेवा संघ ने घोड़ाबंधा स्थित साईं मंदिर के पास ग्रीन स्काई फाउंडेशन द्वारा संचालित आकाश स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में गरीब बच्चों के बीच दुर्गा पूजा का उत्सव मनाया। संघ के सदस्यों ने स्कूल के छोटे बच्चों को नवरात्रि के अवसर पर नए कपड़े वितरित किए। नूतन वस्त्र मिलते ही बच्चों के चेहरों पर खुशियों की चमक अलग ही नजर आ रही थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

कार्यक्रम में ग्रीन स्काई फाउंडेशन के संस्थापक आकाश सिन्हा ने बताया कि, स्कूल की शुरुआत 8 बच्चों से हुई थी, जो अब लगभग 60 बच्चों तक पहुंच चुका है। यहां निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है, जिससे उन बच्चों को लाभ मिल रहा है जो आर्थिक कारणों से स्कूल नहीं जा पाते।

इस अवसर पर संघ के सदस्य नीरज गुप्ता के जन्मदिन पर आयोजित इस कार्यक्रम में संघ के उपाध्यक्ष विकास सोनी और मनीष तिवारी उर्फ बाबाजी ने कहा कि, कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गरीब बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना और समाज में शिक्षा का प्रसार करना है। आकाश स्कूल ऑफ एक्सीलेंस निशुल्क शिक्षा का एक बेहतरीन उदाहरण है।

समारोह के मुख्य अतिथि, समाजसेवी पप्पू सिंह ने भगवती सेवा संघ की पहल की सराहना करते हुए कहा, “सार्थक नवरात्रि का उद्देश्य केवल पूजा-अर्चना नहीं है, बल्कि उन बच्चों के जीवन में खुशियां लाना है, जिन्हें इन पर्वों का आनंद लेने का अवसर नहीं मिलता। यह पहल उन सभी के लिए प्रेरणादायक है जो समाज के वंचित वर्ग के लिए कुछ करना चाहते हैं।”

“सार्थक नवरात्रि” का यह अनूठा पहल नवरात्रि के अवसर पर बच्चों के जीवन में खुशियां भरने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस मौक पर भगवती सेवा संघ के संरक्षक पप्पू सिंह, अंकित आनंद, उमाशंकर सिंह, अध्यक्ष विनीत जायसवाल, उपाध्यक्ष मनीष तिवारी, महासचिव विकास सोनी सहित क्लब के सौरभ मजूमदार, सक्षम श्रीवास्तव, नीरज गुप्ता, गौरव राय, साहिल, शिवा, सौरव घोष, रिया कुमारी, मनिंदर कौर, रितिका, नेहा समेत अन्य मौजूद थे।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed