जेल जाने से पहले बंटी खान की अपील, कहा- प्रिंस खान का एनकाउंटर करे पुलिस

Advertisements

धनबाद : कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान उर्फ जियाउल हक ने जेल जाने से पहले पुलिस से अपने भाई का एनकाउंटर करने की अपील की। बंटी को कोलकाता के टॉप शिया रोड शिद्रा बैंक्विट के चौथे फ्लोर से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के सामने दिए उसके बयान का 42 सेकेंड का वीडियो भी सामने आया है। इसमें बंटी ने दावा किया कि प्रिंस के कारण वह और उसका पूरा परिवार परेशान है। उसने प्रिंस को धनबाद आकर कानून का सामना करने और सरेंडर करने की चुनौती भी दी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

बंटी ने आरोप लगाया कि परिवार और माता-पिता के समझाने के बावजूद प्रिंस नहीं सुधरा। उसने प्रिंस को नशे का आदी बताते हुए कई व्यक्तिगत आरोप भी लगाए। बंटी का कहना है कि प्रिंस अपने परिवार के साथ भाग गया और बाकी घरवालों को परेशानी में छोड़ दिया। उसने पुलिस और प्रशासन से अपने परिवार को इन परिस्थितियों से बचाने की गुहार लगाई।

बताया जा रहा है कि बंटी ने पुलिस को यह भी बताया कि उसके पिता बीमार हैं, लेकिन प्रिंस घरवालों की चिंता नहीं कर रहा है। उसने आरोप लगाया कि प्रिंस अपने ऐशो-आराम के लिए पूरे परिवार को मुश्किल में डाल चुका है। पुलिस ने सोमवार को बंटी को जेल भेज दिया था। मंगलवार को पुलिस उसे रिमांड पर लेने के प्रयास में है और इसके लिए न्यायालय में अर्जी देने की तैयारी की जा रही है।

About The Author

You may have missed