बागबेड़ा थाना प्रभारी कौशलेंद्र कुमार झा किया गया सम्मानित

Advertisements

बागबेड़ा (संवाददाता ):-बागबेड़ा थाना प्रभारी कौशलेंद्र कुमार झा  के पदभार ग्रहण करने के पश्चात बागबेड़ावासी अंगवस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किए।इस दौरान थाना प्रभारी को शांति व्यवस्था कायम करने हेतु उपस्थित लोगों ने अपने अपने सुझाव भी दिए।थाना प्रभारी ने अपराध पर अंकुश लगाने का आश्वासन दिए तथा हर समुदाय को मिलाकर एक भाईचारे का संदेश भी देने की बात कही है।उन्होंने किसी भी संबंधित प्रकार की सूचना देने पर अभिलंब कार्रवाई करने की भी बात कही है। अंत में उन्होंने बागबेड़ा के पंचायत प्रतिनिधि, समाजसेवी, बुद्धिजीवी के साथ एक बैठक कर क्षेत्र को शांति व्यवस्था कायम करने हेतु पहल करने की भी बात कही है।इस मौके पर बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के उप मुखिया सुनील गुप्ता, समाजसेवी मुकेश कुमार सिंह, उप मुखिया कुमोद यादव, समाजसेवी सह शिक्षिका प्रमिला चौबे,कौशल कुमार उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  झारखंड में CHO के 1038 पदों पर होगी भर्ती, 25 हजार रुपये मिलेगा मासिक मानदेय

You may have missed