DC की फर्जी ID से ठगी की कोशिश, साइबर अपराधियों ने भेजे मैसेज, प्रशासन ने किया अलर्ट

Advertisements

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त (DC) के नाम से फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर ठगी की कोशिश का मामला सामने आया है। साइबर अपराधियों ने फर्जी अकाउंट के जरिए लोगों को संदेश भेजकर संपर्क करने की कोशिश की। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और ऐसे किसी भी संदेश के झांसे में नहीं आने की अपील की है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मामले में बताया गया है कि साइबर अपराधी अधिकारियों की पहचान का गलत इस्तेमाल कर लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले भी उपायुक्त के नाम से कई बार फर्जी फेसबुक आईडी बनाए जाने के मामले सामने आ चुके हैं। प्रशासन ने कहा है कि संदिग्ध फ्रेंड रिक्वेस्ट या मैसेज मिलने पर तुरंत रिपोर्ट और ब्लॉक करें तथा किसी भी तरह का आर्थिक लेनदेन न करें।फिलहाल साइबर सेल मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी सरकारी अधिकारी के नाम से आने वाले संदिग्ध संदेशों की पुष्टि जरूर करें और इसकी सूचना संबंधित विभाग को दें।

About The Author

See also  जन सेवा संघ ट्रस्ट के रक्तदान शिविर में 182 यूनिट रक्त संग्रह, चिकित्सकों को किया सम्मानित

You may have missed