नालियों और सड़कों की बदहाली पर सख्त हुईं पूर्णिमा साहू, UISL को सुधार का निर्देश






जमशेदपुर : विधायक पूर्णिमा साहू ने शहर में नालियों की सफाई, सड़क मरम्मत और अन्य नागरिक सुविधाओं को लेकर टाटा स्टील यूआइएसएल (UISL) के अधिकारियों को जरूरी सुधार करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि लोगों को मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए नियमित सफाई और रखरखाव जरूरी है।


पूर्णिमा साहू ने यूआइएसएल प्रबंधन के साथ बैठक में नालियों की सफाई, जलजमाव, खराब सड़कों, बिजली-पानी और अन्य नागरिक समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने धीमी गति से हो रहे सड़क मरम्मत कार्य, जाम नालियों और सफाई व्यवस्था में सुधार की जरूरत बताई।उन्होंने अधिकारियों से समय पर काम पूरा करने और शहर की व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा। वहीं, यूआइएसएल की ओर से भी नालियों की सफाई और आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य लगातार किए जा रहे हैं।


