आपदा में क्षतिग्रस्त मकानों की मरम्मत के लिए तीन जिलों को सहायता राशि जारी

Advertisements

झारखंड : राज्य सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं में क्षतिग्रस्त मकानों की मरम्मत और पुनर्निर्माण के लिए धनबाद, बोकारो और गिरिडीह को सहायता राशि जारी की है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्य आपदा मोचन निधि (SDRF) से धनबाद और बोकारो को ₹30-30 लाख तथा गिरिडीह को ₹3.76 लाख आवंटित किए हैं। धनबाद की राशि दो किस्तों में जारी हुई है, जिसमें पहली किस्त ₹20 लाख और दूसरी ₹10 लाख की है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

यह राशि बाढ़, चक्रवात, ओलावृष्टि, अग्निकांड और भारत सरकार द्वारा अधिसूचित अन्य प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित पात्र परिवारों के मकानों की मरम्मत एवं पुनर्स्थापना में इस्तेमाल होगी। सहायता से पहले उपायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की ओर से क्षतिग्रस्त मकानों का भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि एक ही क्षति के लिए किसी लाभुक को दो बार भुगतान न मिले।

सहायता राशि NEFT, RTGS या DBT के माध्यम से सीधे लाभुकों के बैंक खातों में भेजी जाएगी और नकद भुगतान की अनुमति नहीं होगी। जिला प्रशासन को लाभुकों का विवरण, सत्यापन रिपोर्ट और भुगतान संबंधी अभिलेख सुरक्षित रखने होंगे। राशि केवल निर्धारित मद में खर्च की जा सकेगी और खर्च के बाद संबंधित जिलों को उपयोगिता प्रमाणपत्र तथा निर्धारित प्रारूप में व्यय का पूरा विवरण विभाग को देना होगा।

 

About The Author

You may have missed