असलहा कारोबारी कमलजीत सिंह के बेटे सिमरपाल सिंह को उत्तरप्रदेश पुलिस ने बिष्टुपुर पुलिस की मदद से किया गिरफ्तार…

0
Advertisements

जमशेदपुर :- उत्तरप्रदेश पुलिस ने शनिवार को बिष्टुपुर पुलिस की मदद से छापेमारी कर शनिवार को असलहा कारोबारी कमलजीत सिंह के बेटे सिमरपाल सिंह को गिरफ्तार किया है. सिमरपाल पर कानपुर के कोहना थाना में धोखाधड़ी करने और अपहरण कर जान से मारने का आरोप लगाते हुए गुरदीप सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

असलहा कारोबारी का बेटा है सिमरपाल

सिमारपाल सिंह असलहा कारोबारी कमलजीत सिंह का बेटा है. कमलजीत की बिष्टुपुर चौक रीगल बिल्डिंग में बंदूक की दुकान है. गुरदीप सिंह ने कमलजीत और सिमरपाल के खिलाफ अमानत में खयानत करने का मामला दर्ज कराया था. इस मामले में कोर्ट के आदेश पर कमलजीत के कानपुर स्थित आवास में कुर्की भी हो चुकी है. सिमरपाल फरार चल रहा था जिसके बाद 3 मार्च 2023 को न्यायालय ने सिमरपाल की गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था. जमशेदपुर में उसके छुपे होने की सूचना मिलने पर यूपी पुलिस शहर पहुंची और सिमरपाल को गिरफ्तार कर लिया. शनिवार को एमजीएम अस्पताल में मेडिकल के बाद कोर्ट में प्रस्तुत कर कानपुर पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले गई.

About The Author

See also  मुंह के कैंसर के इलाज में रोबोटिक सर्जरी से नई उम्मीद, जन्मजात बहरेपन के उपचार पर भी शोध

Thanks for your Feedback!

You may have missed