उपायुक्त के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला, स्थायी स्वच्छता व्यवहार को जन-जन तक पहुंचाने का दिया गया संदेश

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज 2 के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 की तैयारियों को लेकर समाहरणालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान ने की। उप विकास आयुक्त ने बताया कि जिला में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 का सर्वे कार्य 26 जून 2025 से अगस्त 2025 तक किया जाना है जिसमें गांव, ब्लॉक और जिला स्तर पर स्वच्छता के विभिन्न मानकों पर रैंकिंग निर्धारित की जायेगी। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया का मकसद केवल रैंकिंग प्राप्त करना नहीं है, बल्कि स्थायी स्वच्छता व्यवहार को जन-जन तक पहुंचाना भी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल जमशेदपुर एवं आदित्यपुर ने जानकारी दी कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी SSG-2025 का आयोजन जल शक्ति मंत्रालय, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग भारत सरकार के द्वारा किया जा रहा है। ग्राम स्तर पर स्वतंत्र एजेंसी एकेडमी ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज के द्वारा सर्वे किया जायेगा। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग एव अन्य विभाग के द्वारा ग्राम स्तर पर साफ-सफाई, स्वच्छता एवं SLWM के तहत किये गये कार्यों तथा उसका उपयोग का अवलोकन किया जायेगा।

उप विकास आयुक्त द्वारा सभी संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया कि SSG-2025 का सर्वे टीम आने से पूर्व मोबाइल एप के द्वारा फीडबैक एवं अन्य सभी आवश्यक तैयारी करना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के सभी बिन्दुओं पर पीपीटी के माध्यम से विस्तृत जानकारियां साझा की गई।

See also  खून के नाम पर वसूली पर सख्त कार्रवाई, निजी ब्लड बैंकों पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा

उप विकास आयुक्त ने स्वच्छता के निर्धारित मानकों के अनुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही। विशेषकर उन्होंने शौचालयों, ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन, प्लास्टिक वेस्ट निस्तारण और स्रोत पर कूड़े के पृथक्करण जैसे बिंदुओं पर गंभीरता से कार्य करने को कहा।

कार्यपालक अभियंता ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है, जिसके जरिये 13 बिंदुओं पर नागरिकों की राय ली जायेगी। इनमें सार्वजनिक परिसंपत्तियों की सफाई, अस्पतालों और विद्यालयों की स्वच्छता, कचरे का पृथक्करण, जल स्रोतों की स्थिति, दृश्य स्वच्छता आदि शामिल हैं। बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग अंतर्गत जमशेदपुर एवं आदित्यपुर प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, डीपीएम जेएसएलपीएस, पंचायती राज डीपीएम, सभी जिला समन्वयक SBMG/JJM, पीओ मनरेगा एवं सभी प्रखण्ड वॉश समन्वयक उपस्थित रहे ।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed