राज्य सरकार के निदेशानुसार त्रिकूट रोप-वे घटना में अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों को 5-5 लाख रूपये की सहायता राशि प्रदान की गयी

Advertisements

देवघर/रांची:- राज्य सरकार के निदेशानुसार आज समाहरणालय सभागार में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, निबंधन विभाग तथा पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार हफीजुल हसन एवं मंत्री कृषि, पशुपालन सहकारिता विभाग बादल व स्थानीय विधायक  नारायण दास द्वारा त्रिकुट रोपवे घटना में अपने परिजनों को खोने वाले तीन परिवारों यथा-आशा कुमारी, दीपाली देवी व कुमार गौरव को पांच-पांच लाख रुपये की मुआवजा राशि प्रदान की गयी।

Advertisements
Advertisements

इसके अलावे त्रिकुट रोपवे घटना के दौरान स्थानीय लोगों के अदम्य साहस, सहयोग और समर्पण भावना हेतु  मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, निबंधन विभाग तथा पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार हफीजुल हसन एवं माननीय मंत्री कृषि, पशुपालन सहकारिता विभाग  बादल व स्थानीय विधायक नारायण दास द्वारा सभी को प्रशस्ती पत्र व शॉल देकर सम्मानित किया। इस दौरान पन्नालाल पंजयारा ग्राम तिरनगर अपनी जान की परवाह किये वगैर कुल 05 ट्राली 18 लोगो को सुरक्षित रूप से ट्राली से निकला। गोबिंद सिंह, ग्राम सिरसा पन्ना लाल का अहम् सहयोगी एवं 24 न ० ट्राली गिर जाने पर उसमे फसे 03 व्यक्ति में से 01 को अपने कंधे पर ले कर पैदल मार्ग से निचे सुरक्षित उतरने में सहयोग किया। पप्पू सिंह, ग्राम तिरनगर एकत्रित लोगों को माइक से सावधानी व जागरूकता वाली बात पुरे दिन सतर्क करता रहा एवं मटेरियल रोप वे को राहत कार्य के लिये संचालन में मदद किया।

कन्हैया लाल कापरी, बसदिहा पप्पू सिंह के साथ में रह कर मटेरियल रोप वे को सुचारू रूप से संचालन में अहम् मदद किया। उपेन्द्र विस्वकर्मा, त्रिकुट रोप वे फोरमैन सभी रोप वे स्टाफ को सही निर्देश देने का काम कर रहे थे। नरेश गुप्ता, गिरिडीह 24 नं० ट्राली गिर जाने पर उसमें फसे 03 व्यक्ति में से 01 को अपने कंधे पर ले कर पैदल मार्ग से निचे सुरक्षित उतरा। कृष्णा साह, बर्नपुर 24 नं० ट्राली गिर जाने पर उसमे फसे 03 व्यक्ति में से 01 को अपने कंधे पर ले कर पैदल मार्ग से निचे सुरक्षित उतरा। बिट्टू कापरी बसदिहा फसे हुए लोगो को ड्रोन से पानी एवं बिस्कुट पहुचाया। गोपाल कापरी, बसदिहा मटेरियल रोप वे को चला कर फसे हुए लोगों को राहत सामग्री पहुंचने का काम किया। शुभाष मंडल, बसदिहा मटेरियल रोप वे को चला कर फसे हुए लोगो को राहत सामग्री पहुंचने का काम किया। चन्दन तुरी, सिरसा फसे हुए लोगो एवं सहयता कर रहे सभी लोगो को पानी एवं चाय पुरे ऑपरेशन ख़त्म होने तक पहुचता रहा। विजय यादव, जमशेदपुर ट्राली नं० 11 में घम्भीर घायल एक असम की महिला को खिड़की तोड़ कर पुलिस बल की सहायता से निकला एवं इलाज के ले थाने की हाईवे पेट्रोल्लिंग गाड़ी से यथासिघ्र हॉस्पिटल पहुचाया जिससे उसकी जान बच सका।

रोहित राय हिंडोला वरण ट्राली नं० 11 में घम्भीर घायल एक असम की महिला को खिड़की तोड़ कर पुलिस बल की सहायता से निकला एवं इलाज के ले थाने की हाईवे पेट्रोल्लिंग गाड़ी से यथाशीघ्र हॉस्पिटल पहुचाया जिससे उसकी जान बच सका। अभिकांत चौधरी बसदिहा अपनी गाड़ी से राहत सामग्री , पानी , बिस्कुट को पहाड़ तक बराबर पहुंचता रहा। दिनेश महतो सिरसा राहत कार्य सहयोगी। राजू कुमार सिंह सिरसा शुरू से अंत तक सभी सहयोग कर रहे लोगों को हौसला बढ़ता रहा एवं राहत सामग्री पहुचता रहा। विकाश यादव तिरनगर शुरू से अंत तक सभी सहयोग कर रहे लोगो को हौसला बढ़ता रहा एवं राहत सामग्री पहुंचता रहा। सरजू पुजहर सिरसा पानी एवं साफ़ सफई का कार्य के ले मौजूद रहा। मनोज पांडा बसदिहा 02 नं० टावर के पास तक राहत सामग्री पहुंचने का काम करता रहा। बालकिशुन यादव नबदी बैनपुर मैकेनिकल स्टाफ रोप वे मटेरियल रोप वे को नियंत्रण में सहयोग दिया। यसवंत सिंह सिरसा राहत कार्य में सहयोग। प्रफुल पंजयारा तिरनगर 02 नं० टावर के पास तक रहत सामग्री पहुचने का काम करता रहा। शुभाष कुमार सिरसा राहत कार्य में सहयोग। सुनील यादव तिरनगर राहत कार्य में सहयोग एवं इलेक्ट्रीशियन के काम में अहम् मदद किया। अशोक महतो सिरसा राहत कार्य में सहयोग। हृदय कापरी बसदिहा राहत कार्य में सहयोग। तिलाम्बर चौधरी बसदिहा रेस्क्यू कार्य के हेल्पर के रूप में लगा रहा। कुंदन कुमार राज बांझी शुरू से अंत तक सभी को राहत सामग्री मुहैया करने में अहम् सहयोग रहा।

इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कहा कि कृषि मंत्री, पशुपालन सहकारिता विभाग श्री बादल ने कहा कि दुःख के इस घड़ी में हम सभी की संवेदना आप सभी के साथ हैं। राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का प्रयास होगा कि आप सभी को हर संभव मदद दिलाया जाय। आगे उन्होंने कहा कि आप सभी ग्रामीण आपदा में जिस तरह से सहयोग व साहस का परिचय दिया हैं वो काबिले तारीफ है।

इसके अलावे  मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, निबंधन विभाग तथा पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार हफीजुल हसन ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा त्रिकुटी पहाड़ रोपवे पर हूए हादसा में अपने परिजनों को खोने वाले के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये सहायतार्थ उपलब्ध कराया गया है। आगे उन्होंने कहा कि सभी लोगो को समाज के मुख्य धारा से जोड़ने हेतु राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा नियमानुसार आगे भी आवश्यक कार्य किये जायेंगे।

इसके अलावे मौके पर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाया। साथ ही उन्होंने कहा कि दुख इस घड़ी में राज्य सरकार शोकाकुल परिवार के साथ है। आगे उन्होंने माननीय मंत्रीगणों का स्वागत करते हुए त्रिकूट रोपवे घटना में सहयोग करने वाले स्थानीय लोगों का धन्यवाद करते हुए आभार प्रकट किया।

इस दौरान उपरोक्त के अलावे उप विकास आयुक्त कुमार ताराचन्द्र, पूर्व मंत्री  सुरेश पासवान, डीआरडीए निदेशकपरमेश्वर मुण्डा, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी  पवन कुमार, जेएमएम के जिला अध्यक्ष  संजय शर्मा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुन्नम संजय, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी  रोहित कुमार विद्यार्थी के साथ-साथ सम्मानित जनप्रतिनिधि, संबंधित विभाग अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

You may have missed