जनगणना शुरू होते ही एक्शन में डीसी, खुद भरा फॉर्म… लोगों से की बड़ी अपील

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

JAMSHEDPUR: जिले में जनगणना-2027 की प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है। इस मौके पर उपायुक्त राजीव रंजन ने पहल करते हुए अपने आवासीय कार्यालय में सबसे पहले ऑनलाइन स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी की। उन्होंने पोर्टल पर पंजीकरण कर अपनी सभी जानकारी दर्ज की और लोगों को भी इसमें सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

उपायुक्त ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस प्रक्रिया में जिम्मेदारी के साथ हिस्सा लें। उन्होंने बताया कि जनगणना सिर्फ आंकड़े जुटाने का काम नहीं है, बल्कि इससे सरकार की योजनाओं को सही लोगों तक पहुंचाने में मदद मिलती है।

अधिकारियों के अनुसार यह अभियान दो चरणों में पूरा होगा। पहले चरण में 1 मई से 15 मई तक स्व-गणना का कार्य किया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में 16 मई से 14 जून 2026 तक मकान सूचीकरण और गणना का काम चलेगा। इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर भी जानकारी एकत्र करेंगे।

About The Author

See also  TMC नेता पर हमला, पुलिस के सामने अंडे-गोबर फेंके; समर्थकों में मचा हंगामा

Thanks for your Feedback!

You may have missed