3 दिन तक गूंजे भजन-कीर्तन, भव्य समापन में उमड़ा जनसैलाब, भक्तिमय माहौल

0
Advertisements
Advertisements

SARAIKELA : खरसावां प्रखंड के तेलाईडीह गांव में आयोजित तीन दिवसीय 16 प्रहर हरिनाम संकीर्तन का समापन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का समापन धुलौट और कुंज विसर्जन के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना, आरती और भोग के साथ संकीर्तन की पूर्णाहुति दी गई, वहीं श्रद्धालुओं ने परिक्रमा कर रंग-गुलाल अर्पित किया और आपस में भी गुलाल खेलते हुए उत्सव मनाया। अंत में प्रसाद वितरण किया गया और शाम में प्रतिमा का विधिवत विसर्जन हुआ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इस धार्मिक आयोजन में पश्चिम बंगाल और झारखंड के विभिन्न संकीर्तन दलों ने भाग लिया, जिनमें दीपक दास गोस्वामी, राम जीवन महतो, हरधर महतो, शिवराम दास गोस्वामी, रेंगटू दास गोस्वामी और अरुण महतो शामिल रहे। इन दलों ने राधा-कृष्ण भक्ति पर आधारित प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। आयोजन के दौरान भंडारे का भी आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद बांटा गया।

तीन दिनों तक चले इस संकीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और “हरे कृष्णा-हरे राम” के जयघोष से पूरा गांव गूंजता रहा। भक्तों ने राधा-कृष्ण की भक्ति में लीन होकर सुख-समृद्धि की कामना की। बताया गया कि इस गांव में वर्ष 1967 से हर साल हरिनाम संकीर्तन का आयोजन होता आ रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक आस्था का माहौल बना रहता है।

Thanks for your Feedback!

You may have missed