एनडीए प्रत्याशी सरयू राय के पक्ष में लगने लगा दिग्गजों का जमावड़ा

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा में चुनाव प्रचार अब जोर पकड़ने लगा है. खास कर एनडीए प्रत्याशी श्री सरयू राय के पक्ष में अब केंद्रीय और बिहार सरकार के मंत्रियों का दौरा प्रारंभ हो गया है. कल, शनिवार, दो नवंबर को जनता दल यूनाइटेड के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और केंद्र सरकार में पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार, प्रदेश जदयू अध्यक्ष और राज्य सभा के सदस्य खीरू महतो शनिवार को जमशेदपुर आ रहे हैं. यह जानकारी कार्यक्रम प्रभारी सुधीर सिंह ने दी.
गौरतलब है कि बिहार सरकार के मंत्री जमा खान, जनता दल यूनाइटेड. बिहार की प्रदेश अध्यक्ष भारती मेहता, बिहार विधान परिषद के सदस्य सलीम परवेज, बिहार मंत्रिमंडल के सदस्य मदन सहनी, झारखंड प्रदेश महिला जदयू की अध्यक्ष रेणु परिकर आदि पहले से ही जमशेदपुर में हैं. ये लोग श्री सरयू राय के पक्ष में प्रचार करने के लिए आए हुए हैं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  गोल्फ में चमका शहर का सितारा, तक्ष पांडे ने जीता खिताब, शानदार प्रदर्शन से बढ़ाया मान

Thanks for your Feedback!

You may have missed