Advertisements

दावथ /रोहतास (चारोधाम मिश्रा):– दावथ थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कोआथ में बाइक से धक्का लगने के विवाद में असमाजिक तत्वों द्वारा जम कर मारपीट किया गया व उत्पात मचाया गया। जिसमें आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। वहीं असमाजिक तत्वों द्वारा एक फर्नीचर दुकान से 36 हजार रुपए व समान ले भागे। असमाजिक तत्वों के हमले में मौके पर पहुंचे पुलिस के दो जवान भी जख्मी हो गए हैं। जिसे ले जख्मी प्रदीप कुमार ने थाना में आठ नामजद समेत सौ अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष अतवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रदीप कुमार द्वारा दिए गए आवेदन में कहा गया है कि क्षेत्र के नबाबगंज के तीन युवक बाइक से जा रहें थे। तभी धक्का मार दिया। गाड़ी सही से चलाने के लिए कहने पर भड़क गए व गांव से एक से ज्यादा लोगों को बुला लिए। सभी लोगों ने घर और दुकान में घुस कर जम कर मारपीट करने लगे। जिसमें महिला समेत आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। इसकी सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस फौरन घटना स्थल पर पहुंच गई। जहां असमाजिक तत्वों के ईंट पत्थर के हमले में दो पुलिस के जवान जख्मी हो गए। घटना स्थल पर और पुलिस बल बुला कर उपद्रवियों पर कब्जा किया व कुछ लोगों की गिरफ्तारी किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

You may have missed