बंगाल दौरे पर अमित शाह, सीमा सुरक्षा को लेकर करेंगे अहम समीक्षा बैठक
Advertisements

कोलकाता : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पश्चिम बंगाल दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. इस दौरान वे सीमा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे. माना जा रहा है कि बैठक में सीमाई इलाकों की सुरक्षा, घुसपैठ रोकथाम और सुरक्षा एजेंसियों के समन्वय जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी.
Advertisements

Advertisements

सूत्रों के अनुसार, यह दौरा राज्य में सुरक्षा तंत्र को और मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है. बैठक में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे और मौजूदा स्थिति की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे.
फिलहाल प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां इस दौरे को लेकर अलर्ट मोड में हैं और पूरे कार्यक्रम की निगरानी की जा रही है.


