वार्ड 24 में आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका चयन प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप, चयनित सेविका के दस्तावेज फर्जी होने का आरोप, डीसी, एसडीओ, सीओ, बीडीओ, सीडीपीओ से शिकायत


Saraikela (संजीव मेहता) : आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 24 में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 01 की सेविका चयन प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप ग्रामीणों में लगाया है. वार्ड 24 के इच्छापुर के 83 ग्रामीणों की स्व हस्ताक्षरित ज्ञापन सौम्पकर चयनित सेविका के दस्तावेज फर्जी होने का आरोप लगाते हुए उनके शैक्षणिक दस्तावेज की सघन जांच की मांग जिले के डीसी, एसडीओ, सीओ, बीडीओ, सीडीपीओ से की है. बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO महिला एवं बाल विकास विभाग गम्हरिया के माध्यम से सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा है कि वार्ड 24 के आंगनवाडी केंद्र संख्या 01 के सेविका चयन प्रक्रिया में अनियमितता बरती गई है. साथ हो फर्जी शैक्षणिक योग्यता दर्शाई गई है अतः दस्तावेज की पुनः जांच की जाय. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि वार्ड संख्या 24, आंगनवाडी केंद्र संख्या 01 में सेविका चयन प्रक्रिया के दौरान कई प्रकार की अनियमितताएं हई हैं. चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव रहा है. साथ ही अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता एवं प्रमाण पत्रं की सही ढंग से जांच नहीं की गई है. अतः निवेदन है कि चयनित अभ्यर्थी सहित सभी आवेदकों के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों, मार्कशीट में प्राप्त अंक की गणना एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की पुनः निष्पक्ष जांच कराई जाए. ताकि योग्य एवं पात्र उम्मीदवार का सही चयन स्निश्चित हो सके. साथ ही, जांच पूरी होने तक चयन प्रक्रिया नियूक्ति पर रोक लगाने की कृपा की जाए. जिससे निष्पक्षता बर्नी रहे.



