अखण्ड सौभाग्य का करवा चौथ व्रत आज।सूर्य देव के भी रहेगी कृपा

Advertisements
Advertisements

 दावथ / रोहतास (चारोधाम मिश्रा):-  महिलाओं के लिए अखंड सौभाग्य का व्रत करवा चौथ कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं अपने जीवनसाथी के दीर्घायु और सुखी जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस वर्ष करवा चौथ का व्रत 24 नवंबर दिन रविवार को निर्धारित है। इसको लेकर बाजार में दुकानें सज गई हैं। दुकानों पर कलश, चलनी, करवा चौथ कथा की पुस्तक, करवा के अलावा सुहागिनों के श्रृंगार के सामान दुकानों में रखे गए हैं। वहीं बाजारों में भी खूब चहल-पहल दिखाई दे रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

करवा चौथ पर बन रहे शुभ योग

ख़रीका निवासी आचार्य पंडित देवबंश पंडित बताते हैं कि विवाहित महिलाओं के द्वारा पति की लंबी उम्र की कामना के लिए रखा जानेवाला महापर्व करवा चौथ इस बार कई अच्छे संयोग में आ रहा है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 24 अक्टूबर 2021 दिन रविवार को पड़ रही है। खास बात यह है कि पांच साल बाद फिर इस करवा चौथ पर शुभ योग बन रहा है। करवा चौथ पर इस बार रोहिणी नक्षत्र में पूजन होगा तो वहीं रविवार का दिन होने की वजह से भी व्रती महिलाओं को सूर्यदेव का आशीर्वाद प्राप्त होगा। खास तौर पर सुहागिनों के लिए यह करवा चौथ अखंड सौभाग्य देने वाला होगा। करवा चौथ के दिन मां पार्वती, भगवान शिव, कार्तिकेय एवं गणेश सहित शिव परिवार का पूजन किया जाता है। मां पार्वती से सुहागिनें अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं। इस दिन करवे में जल भरकर कथा सुनी जाती है। महिलाएं सुबह सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं और चंद्र दर्शन के बाद व्रत खोलती हैं।

See also  नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री, जेडीयू में शामिल

शाम 6:55 से शाम 8:51 बजे तक करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त

दावथ निवासी पंडित अंजनी पाठक ने बताया कि रोहिणी नक्षत्र में चांद निकलेगा और पूजन होगा। कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि इस साल 24 अक्टूबर 2021, रविवार सुबह 3 बजकर 1 मिनट पर शुरू होगी जो अगले दिन 25 अक्टूबर को सुबह 5 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। इस दिन चांद निकलने का समय 8 बजकर 11 मिनट पर है। पूजन के लिए शुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर 2021 को शाम 06: 55 से रात 8:51 तक है।

Advertisements

You may have missed