BMC चुनाव के लिए अजित पवार की NCP ने जारी की दूसरी उम्मीदवार सूची

0
Advertisements
Advertisements

मुंबई: मुंबई नगर निगम चुनाव को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने अपनी रणनीति तेज कर दी है. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने बीएमसी चुनाव के लिए 27 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है. यह घोषणा मुंबई में 29 दिसंबर को की गई. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि से ठीक एक दिन पहले इस सूची के आने से पार्टी की चुनावी तैयारियों को निर्णायक मोड़ माना जा रहा है. इसके साथ ही एनसीपी द्वारा घोषित कुल उम्मीदवारों की संख्या अब 64 हो गई है.भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन की सहयोगी होने के बावजूद राकांपा बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव अलग लड़ रही है, जबकि भाजपा और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने गठबंधन किया है।इससे पहले, मुंबई भाजपा के अध्यक्ष अमित सातम ने राकांपा के साथ किसी भी तरह के गठबंधन से इनकार करते हुए कहा था कि पार्टी के नेता नवाब मलिक बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव के लिए पार्टी के चुनाव प्रबंधन के प्रभारी हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  दुबई में फंसे पुणे के 84 MBA छात्र-शिक्षक, हवाई मार्ग बंद होने से लौटने में देरी

Thanks for your Feedback!

You may have missed