देवघर में प्रशासनिक बदलाव, नए DC ने संभाला पदभार, पारदर्शिता पर फोकस

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

देवघर : जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव हुआ है, जहां शशि प्रकाश सिंह ने 47वें उपायुक्त (DC) के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान डीसी नमन प्रियेश लकड़ा से औपचारिक रूप से जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान समाहरणालय परिसर में कई अधिकारी मौजूद रहे और नए उपायुक्त का स्वागत किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पदभार संभालने के बाद शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि जिले के विकास को गति देने के लिए प्रशासन में समन्वय और पारदर्शिता को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जनप्रतिनिधियों, आम जनता और प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल बनाकर योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा, ताकि सभी तक इसका लाभ पहुंचे।

नए डीसी ने स्पष्ट किया कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनका मुख्य लक्ष्य है। इसके लिए जमीनी स्तर पर मॉनिटरिंग मजबूत की जाएगी और अधिकारियों को नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिले में जवाबदेह और सकारात्मक प्रशासनिक माहौल बनाया जाएगा।

About The Author

See also  टाटानगर से चलने वाली 4 MEMU ट्रेनें बदलीं, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Thanks for your Feedback!

You may have missed