आदित्यपुर- कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार ने सुभाष चंद्र बोस के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई! “बोले अध्यक्ष” इनका ऐतिहासिक नारा आज भी नौजवानों के दिलों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करता है…

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर: सरायकेला खरसावां जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार के नेतृत्व में शेरे पंजाब चौक स्थित भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं आजाद हिंद फौज के संस्थापक श्रद्धेय सुभाष चंद्र बोस की जन्म जयंती के अवसर पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

 

बता दे अंबुज कुमार ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में सुभाष चंद्र बोस जी एक महानायक के तौर पर सदैव याद किए जाएंगे “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा” का इनका ऐतिहासिक नारा आज भी नौजवानों के दिलों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत कर देती है.

 

वही जयंती कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस के सचिव सुरेश धारी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह, रामा शंकर पांडे, मानिक दास, सिद्धेश्वर उपाध्याय, अनूप साहू, दीपू ठाकुर, राजेश प्रधान, विनोद गोप, प्रकाश मंडल, अभय सिंह, अनिल सिंह, दीपक भारद्वाज, श्याम महतो आदि उपस्थित रहे.

Advertisements
See also  विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया शुरू करने की कवायद तेज, पूरी प्रक्रिया को 100 दिनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य, 11 को विशेष बैठक

Thanks for your Feedback!

You may have missed