आदित्यपुर: पकड़ा गया चोर थाने से भागा,लेकिन देखती रही पुलिस…

0
Advertisements

लोक आलोक डेस्क/आदित्यपुर:- आदित्यपुर के खानबाड़ी इलाके में आज सुबह लोगों ने एक चोर को रंगे हाथ पकड़ कर आदित्यपुर थाने को सौंपा जिसके बाद पुलिस के सामने चोर भाग गया लेकिन पुलिस देखती रही। शिकायतकर्ता ने बताया कि लोग घर में ही थे तब तक बाहर वाले कमरे में एक अनजान व्यक्ति घुसा हुआ था। जब आवाज आई तो घर के लोगों ने देखा पूछने से बताया कि पानी पीने के लिए आया है। फिर अचानक भागने लगा। जिसके बाद उसका पीछा करते हुए पकड़ कर आदित्यपुर थाना ले के जाया गया। मामले को बताने के बाद थाने में शिकायत लेने से भी टाल मटोल किया जा रहा था। बोला गया कि 10 बजे के बाद शिकायत दर्ज होगा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसी बीच थाने का ड्राइवर आया जिसे पकड़े गए व्यक्ति के नाम और पता की जानकारी पहले से थी। पकड़ाए व्यक्ति का फोटो खींचने के दौरान इशारे से उसे भगा दिया । और पकड़ने की कोशिश भी नहीं की गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  टाटा स्टील की उत्पादन क्षमता 50 मिलियन टन करने की तैयारी, महाराष्ट्र में नए प्लांट की संभावना

Thanks for your Feedback!

You may have missed