Adityapur Suicide: RSB कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या…

0
Advertisements

आदित्यपुर: सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया के सतबहिनी में तरुण कुमार (45) नामक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया गया है कि औद्योगिक क्षेत्र की आरएसबी कंपनी में वह काम करता था. शनिवार को ए शिफ्ट ड्यूटी समाप्त कर दो बजे वह घर आया और कमरे का दरवाजा बंद कर लिया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

शाम को जब उसका भाई आया तो दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, किन्तु सफलता नहीं मिली. खिड़की से झांक कर देखा तो तरुण फांसी का फंदा लगाकर झूल रहा था. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजकर जांच शुरू कर दिया है. बताया जाता है कि वह अविवाहित था और भाई के साथ रहता था.

About The Author

See also  थानों की 24 घंटे निगरानी करें थाना प्रभारी, ड्यूटी में नशे में मिले तो जाएगी नौकरी

Thanks for your Feedback!

You may have missed