जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आदित्यपुर जियाडा के प्रांगण में किया जाएगा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

0
Advertisements

आदित्यपुर (संवाददाता ):-जिला कांग्रेस कमेटी सरायकेला खरसवाँ  द्वारा दिनांक 6 फरवरी 2023 को प्रातः 10:30 बजे से आदित्यपुर जियाडा के प्रांगण में अवस्थित एलआईसी ऑफ इंडिया एवं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। विदित रहे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार अडानी इंटरप्राइजेज के शेयरों में भारी गिरावट के बाद कांग्रेस पार्टी एसबीआई एलआईसी समेत अन्य सरकारी वित्तीय संस्थानों के द्वारा अडानी समूह को दिए गए लोन की विस्तृत जांच ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमिटी अथवा सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज के माध्यम से कराए जाने की मांग की जा रही है। उसी की कड़ी में दिनांक 6 फरवरी को देश भर में सभी जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी भाग लेंगे। पार्टी पदाधिकारी गणों समेत आम जनों से राष्ट्रीय हित को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की जाती है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  झारखंड के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की होगी ऑनलाइन कंप्यूटर परीक्षा, ‘जी गुरुजी एप’ से होगा आयोजन

Thanks for your Feedback!

You may have missed