2 वर्ष से फरार ड्रग पेडलर को आदित्यपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Advertisements

Saraikela : एसपी सरायकेला खरसावां मनोज स्वर्गयारी के आदेश पर बीती रात्रि से अब तक NDPS मामले से संबंधित कांडो में फरार चल रहे अभियुक्तों के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान चलाया गया. इस अभियान में दो ड्रग्स पेडलर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. दोनों आरोपी ब्राउन शुगर का अवैध कारोबार में पिछले 2 वर्षों से फरार चल रहे थे. आरोपियों में 01. अशरफ अली, पिता- स्वर्गीय मो0 जमाल एवं 02. शहनाज परवीन उर्फ बड़ा प्राचीन, पति- शाहरुख अंसारी दोनों पता एच रोड, मुस्लिम बस्ती, थाना- आदित्यपुर, जिला- सरायकेला खरसावां के निवासी हैं. दोनों आरोपो पूर्व में कुख्यात ड्रग्स पेडलर के साथ मिलकर ड्रग्स का आदान-प्रदान और खरीद बिक्री करते थे. दोनों पिछले दो वर्षों से इधर-उधर छिपकर रह रहे थे. आज दिनांक 22.09.2026 को दोनों को गिरफ्तार न्यायिक हिरासत मे भेजा दिया गया है. यह जानकारी थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने दी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  छह महीने में फायरिंग की 29 घटनाओं पर डीआइजी सख्त, अपराध नहीं रोकने वाले थानेदारों पर होगी कार्रवाई

You may have missed