Adityapur : विश्व आदिवासी दिवस पर अखिल भारतीय आदिवासी भूमिज मुंडा कल्याण समिति ने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की…

0
Advertisements
Advertisements

Adityapur : अखिल भारतीय आदिवासी भूमिज मुंडा कल्याण समिति आदित्यपुर ज़ोन 2 द्वारा 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष पर एनआईटी गेट स्थित भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

 

इस मौके पर आदिवासी पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित सदस्यों ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का प्रण लिया. इस मौके पर आदिवासियों के उत्थान विकास को लेकर विचार-विमर्श भी किया गया. श्रद्धांजलि सभा के दौरान भारतीय जनता पार्टी एस टी मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय सरदार ने 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष पर झारखंड सरकार द्वारा अवकाश घोषित किए जाने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि लंबे समय से आदिवासी दिवस के उपलक्ष पर अवकाश की मांग को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूरा किया है.

 

 

जिससे आदिम जनजाति के लोगों में उत्साह का माहौल है, इस मौके पर मुख्य रूप से अखिल भारतीय आदिवासी भूमिज मुंडा कल्याण समिति के अध्यक्ष लखी सरदार, संजय सरदार, राजू सरदार, बिष्णु मुंडा, छोटू मुंडा, बंशी सरदार, जीतें सरदार, सुरु मुंडा, सोनू सरदार, शिवम सरदार, शम्भू सरदार, गणेश सरदार आदि शामिल थे.

Advertisements
See also  झारखंड पुलिस की छवि धूमिल करने की कोशिश? भ्रामक खबर पर उठे सवाल

Thanks for your Feedback!

You may have missed