आदित्यपुर विकास समिति मैट्रिक व इंटर के टॉपर्स का करेगी सम्मान

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर: आदित्यपुर विकास समिति आगामी 21 अगस्त 2022 (रविवार) को आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर सभागार में प्रातः 11:00 बजे से आदित्यपुर नगर निगम अंतर्गत सभी हाई एवं10+2 स्कूलों यथा- डीएवी पब्लिक स्कूल, एनआईटी, सेंट्रल पब्लिक स्कूल आदित्यपुर, गायत्री शिक्षा निकेतन, आदित्यपुर, न्यू कॉलोनी उच्च विद्यालय,राम इंग्लिश हाई स्कूल आदित्यपुर, वीणापानी उच्च विद्यालय गम्हरिया, एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय गम्हरिया; विद्या भारती हाई स्कूल गम्हरिया एवं आदर्श विकास विद्यालय स्टेशन रोड गम्हरिया के मैट्रिकुलेशन एवं इंटरमीडिएट में टॉप-5 अंक लाने वाले छात्र छात्राओं को कार्यक्रम में अतिथियों के कर कमलो द्वारा सम्मानित करेगी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

यह जानकारी आदित्यपुर विकास समिति के अध्यक्ष सह आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने दी है.
उन्होंने छात्र-छात्राओं अपने अपने अभिभावकों के साथ कार्यक्रम में आने की सलाह दी हैl ज्ञातव्य है कि आदित्यपुर विकास समिति पिछले लगभग 15 वर्षों से मैट्रिक व इंटर के टॉप 5 छात्र- छात्राओं को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाने का काम करते आ रहे हैl

कार्यक्रम को सफल बनाने में वीरेंद्र यादव, सत्य प्रकाश, एसएन यादव, देव प्रकाश, कुमार विपिन बिहारी प्रसाद, प्रमोद गुप्ता, एसडी प्रसाद, मिथिलेश कुमार झा, अधिवक्ता संजय कुमार, विनोद जायसवाल, ऋषि गुप्ता, दिलीप मंडल, संतोष यादव, आशुतोष गुप्ता, राकेश कुमार इत्यादि लगे हुए हैं.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed