आदित्यपुर विकास समिति ने पुरेंद्र के नेतृत्व में मैट्रिक व इंटर के टॉपर्स को किया सम्मानित

0
Advertisements

बच्चे उच्च शिक्षा हासिल करें, मगर अपने वतन के लिए काम करें- एस के बेहरा

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

आदित्यपुर (संवाददाता ):– गम्हरिया क्षेत्र के सभी छात्र छात्राएं उच्च शिक्षा देश- विदेश में कहीं भी हासिल करें, मगर काम अपने वतन में और अपने वतन के लिए करेंl अपने अभिभावकों के साथ रहे और उनका पूरा ख्याल रखेंl कई लोग पढ़ लिखकर अपने अभिभावकों को यहां अकेले छोड़ विदेश चले जाते हैं, अभिभावकों पर क्या बीतती यह देख मन विचलित हो जाता है- उक्त बातें आरएसबी ट्रांसमिशन (इंडिया) लिमिटेड के वाइस चेयरमैन सह मैनेजिंग डायरेक्टर श्री एस के बेहरा ने आदित्यपुर विकास समिति द्वारा आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर सभागार में प्रातः 11:00 बजे से आयोजित आदित्यपुर नगर निगम अंतर्गत सभी हाई एवं10+2 स्कूलों यथा- डीएवी पब्लिक स्कूल, एनआईटी; सेंट्रल पब्लिक स्कूल आदित्यपुर; गायत्री शिक्षा निकेतन, आदित्यपुर; न्यू कॉलोनी उच्च विद्यालय,; श्री राम इंग्लिश हाई स्कूल आदित्यपुर; वीणापानी उच्च विद्यालय गम्हरिया; एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय गम्हरिया; विद्या भारती हाई स्कूल गम्हरिया एवं आदर्श विकास विद्यालय स्टेशन रोड गम्हरिया, श्रीराम डिवाइन अकैडमी गम्हरिया, प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय गम्हरिया के मैट्रिकुलेशन एवं इंटरमीडिएट में टॉप-5 अंक लाने वाले सभी छात्र छात्राओं को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए कही l उन्होंने समिति के सभी सामाजिक कार्यों की प्रशंसा विशेषकर जागृति खेल का मैदान बचाने के लिए पुरेंद्र नारायण सिंह और पूरी टीम को बधाई दी ।

विशिष्ट अतिथि आर्का जैन यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर कैंपस श्री अंगद तिवारी में कहा कि असफलता सफलता की पहली सीढ़ी होती हैl उन्होंने कहा कि असफलता से घबराना नही है बल्कि अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदारी, निष्ठा और मेहनत से लगे रहना है, सफलता एक दिन जरूर मिलेगीl देश में रतन टाटा, अमिताभ बच्चन सहित ऐसे कई महापुरुष हुए हैं, जिन्होंने असफलता को एक चुनौती के रूप में लिया और सफलता के उच्चतम शिखर पर पहुंचने का काम किया । विशिष्ट अतिथि डीएवी एनआईटी के प्राचार्य ओपी मिश्रा ने एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड सेरेमनी कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से छात्र-छात्राओं के हौसलों को उड़ान मिलेगीl उन्होंने विकसित देशों की चर्चा करते हुए कहा कि हमें रोजगार पाने के लिए नहीं बल्कि रोजगार देने के विषय पर कारगर प्रयास करने की जरूरत है ।

See also  17 साल से सामाजिक बहिष्कार झेल रहे छोलागोड़ा के 32 परिवार, अब कोर्ट जाने की तैयारी

कार्यक्रम को आरएसबी की जीएम एचआर श्रीमती जया सिंह, डेवलपर एवं समाजसेवी अमित कुमार श्रीवास्तव, पूर्व मार्केटिंग ऑफिसर रामचंद्र पासवान, समाजसेवी एसएन यादव ने भी संबोधित किया । इससे पूर्व मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों को बुके देकर, शॉल ओढ़ाकर एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया । ज्ञातव्य है कि आदित्यपुर विकास समिति पिछले लगभग 15 वर्षों से मैट्रिक व इंटर के टॉप 5 छात्र- छात्राओं को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाने का काम करते आ रही है । कार्यक्रम को सफल बनाने में पीके झा, मनोज चौरसिया, देव प्रकाश, प्रमोद गुप्ता, एसडी प्रसाद, मिथिलेश कुमार झा, अधिवक्ता संजय कुमार, संतोष यादव, राकेश कुमार, विशाल राणा, विवेक राणा इत्यादि सक्रिय भागीदारी रही l

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed