Adityapur : मेगा कंबल वितरण समारोह में उमड़ी लोगों की भीड़, सांसद जोबा माझी और पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने बांटे कंबल

0
Advertisements

Saraikela : सरायकेला जिले के आदित्यपुर-2 स्थित रोड नंबर-7 ग्राउंड में रविवार को मेगा कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी. इस मौके पर सांसद जोबा माझी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रही, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह मौजूद रहें. उनके हाथों से भारी संख्या में महिला, पुरूषों एवं अन्य जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया. ताकि उन्हें इस कड़ाके की ठंड में राहत मिल सके. इस कार्यक्रम के आयोजन में आदित्यपुर नगर निगम की उप नगर आयुक्त पारूल सिंह की अहम भूमिका रही. मौके पर सांसद जोबा माझी ने अपने संबोधन में जनसेवा पर जोर देते हुए कहा कि जनहित में इस तरह का कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा. वहीं, पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने कहा कि यह अपने आप में एक बृहत आयोजन है. उन्होंने कार्यक्रम की जमकर सराहना की. कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस के वरीय नेता जगदीश नारायण चौबे और केपी सोरेन सहित क्षेत्र के कई जाने-माने समाजसेवी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहें.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  दुर्गा-काली पूजा में पर्यावरण अनुकूल विसर्जन की अपील, पंजीकृत मूर्तिकार और पूर्व अनुमति अनिवार्य

Thanks for your Feedback!

You may have missed