आदित्यपुर: राजद के नव मनोनीत पदाधिकारियों का अभिनंदन, वीरेंद्र महासचिव और देव प्रकाश, राजेश यादव बने प्रदेश सचिव, 9 अप्रैल को होगा कोल्हान प्रमंडल राजद कार्यकर्ता सम्मेलन: पुरेन्द्र

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर: सरायकेला जिले के आदित्यपुर स्थित मधुबन होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में राजद के प्रदेश महासचिव पुरेंद्र नारायण सिंह ने कोल्हान से राजद के नए पदाधिकारियों के मनोनयन की जानकारी दी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कोल्हान में पूर्व में राजद मजबूत रहा है और यहां से गोवर्धन नायक और मंगल सिंह लामाय सरीखे बड़े नेता मंत्री रह चुके हैं. इसी के मद्देनजर हमने प्रदेश संगठन से कोल्हान के 10 अन्य कार्यकर्ताओं को संगठन में जगह देने की मांग की थी. जिसके तहत ही आज 3 लोगों को मनोनयन किया गया है. वीरेंद्र यादव को प्रदेश का नया महासचिव मनोनीत किया गया है. ये कभी पद पर नहीं रहे लेकिन संगठन के लिए सदैव सक्रिय रहे हैं. इसके अलावा देव प्रकाश को पुनः प्रदेश सचिव और राजेश कुमार यादव को भी प्रदेश सचिव बनाया गया है. इनका मनोनयन प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक संजय सिंह यादव, प्रधान महासचिव पूर्व विधायक संजय यादव और राजद संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पूर्व मंत्री सुरेश पासवान के द्वारा किया गया है.

 

बता दे पुरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर कोल्हान से कुछ और सक्रिय नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रदेश कमेटी में शामिल किया जाएगा साथ ही पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष की भी घोषणा की जाएगी. इसके अलावा कई जिलों में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्यकारी अध्यक्ष का भी मनोनयन किया जाएगा.

 

वही पुरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि आगामी 2024 के विधानसभा चुनाव में राजद जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी एवं सरायकेला- खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम के एक-एक सीट पर चुनाव लड़ने की तैयारी करेगी.

 

See also  आदित्यपुर में शाम साढ़े 4 बजे से बिजली गुल, 33 केवीए लाइन ब्रेक डाउन, लाखों लोग परेशान

पुरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि आगामी 9 अप्रैल को आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में राजद का कोल्हान स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें बिहार के उपमुख्यमंत्री युवा हृदय सम्राट श्री तेजस्वी प्रसाद यादव को भी आमंत्रित कर बुलाया जाएगा.

 

उन्होंने प्रेस वार्ता के उपरांत राजद के नव मनोनीत पदाधिकारियों का उपस्थित राजद कार्यकर्ताओं ने फूल माला, बुके देकर अभिनंदन किया. प्रेसवार्ता में प्रदेश महासचिव पुरेंद्र नारायण सिंह और अर्जुन यादव, एसएन यादव, वीरेंद्र यादव, पार्षद सिद्धनाथ सिंह यादव, राजेश यादव, देव प्रकाश, युवा राजद जिला अध्यक्ष उदित यादव, सिमरन मेहरा, सत्य प्रकाश, राजेश्वर पंडित, आरके अनिल, एसडी प्रसाद, प्रमोद गुप्ता, बिंदेश्वरी सिंह आदि मौजूद रहे.

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed