आदित्यपुर : मुखिया पति और पारा शिक्षक संघ के अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

0
Advertisements

Adityapur : गम्हरिया थाना क्षेत्र के यशपुर पंचायत की मुखिया पार्वती सरदार के पति सह पारा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सोनू सरदार की शुक्रवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने बडडीह गांव में गोली मारकर हत्य कर दी है. घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए.
हत्या की सूचना पाकर मौके पर पहुंची गम्हरिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया है. जानकारी के अनुसार सोनू सरदार बीती रात गंजिया में आयोजित शादी पार्टी में गये थे. रात करीब 11:30 बजे घर वापस लौटते समय बडडीह गांव के स्कूल के पास पहले से घात लगाये अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या के कारणों का पता अभी तक नहीं चल पाया है. मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों ने सोनू को सात गोलियां मारी है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  आदित्यपुर के कल्पनापुरी जंगल में युवक की बोतल से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को दबोचा, श्मशान भूमि के पास सुनसान इलाके में साथ बैठकर शराब पी रहे थे सभी

Thanks for your Feedback!

You may have missed