आदित्यपुर: रामनवमी को लेकर आदित्यपुर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, “बोले प्रभारी” रंग में भंग डालने वालों पर होगी सख्ती, video..

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर: रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर है. इसके लिए जगह-जगह विभिन्न अखाड़ों के साथ बैठक की जा रही है. यहां के रामनवमी जुलूस के मार्ग को बदला नहीं जाएगा.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

देखें.video…

 

आदित्यपुर में रामनवमी पर्व को लेकर उत्साह देखते ही बन रहा है. पूरे जिले में भगवान राम और हनुमान के ऊंचे-ऊंचे झंडे लहराए जा रहे हैं. ऐसे में रामनवमी के पर्व में शांति और भाईचारगी बनी रहे, इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रहा है. सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में जगह-जगह पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. सड़कों पर आते-जाते वाहनों की जांच की जा रही है.

आज (28 मार्च) सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए आदित्यपुर पुलिस ने आदित्यपुर थाना क्षेत्र व टाटा कांड्रा मुख्य मार्ग एस टाइप, शेरे पंजाब, आकाश वाणी (मैन रोड) पर फ्लैग मार्च निकाला. इसमें थाना प्रभारी राजन कुमार, सब इंस्पेक्टर मनीष रॉय, अखिलेश कुमार, अभिषेक कुमार, राजीव कुमार, अशोक कुमार समेत कई बड़े अधिकारी व पुलिस बल मौजूद रहे.

Advertisements
See also  राष्ट्रवाद के बड़े-बड़े भाषण देने वाले लोग भाजपाई बताएं देश पहले है या विदेशी स्वीकृति? : जेएमएम

Thanks for your Feedback!

You may have missed