आदित्यपुर: अपर नगर आयुक्त की माता स्वर्गीय राम प्यारी देवी के निधन पर शोक सभा आयोजित, आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का रखा मौन…

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर: अपर नगर आयुक्त, आदित्यपुर नगर निगम श्री गिरजा शंकर प्रसाद की 90 वर्षीय माता स्वर्गीय राम प्यारी देवी के निधन पर आदित्यपुर विकास समिति के तत्वावधान में आज आदित्यपुर- 2, रोड नंबर- 10 स्थित कल्याण कुंज सभागार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए आदित्यपुर नगर परिषद के पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि अपर नगर आयुक्त की माता जी के निधन का समाचार सुनकर अत्यंत दु:खी हूं. उन्होंने कहा कि ईश्वर माता स्वर्गीय राम प्यारी देवी को अपने श्री चरणों में स्थान दे और दु:ख की इस घड़ी में परिजनों और मित्रजनों को इस अपार दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.

श्रद्धांजलि सभा के अंत में स्वर्गीय राम प्यारी देवी की आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन रखा गया. श्रद्धांजलि सभा में एसएन यादव, उमाशंकर राम, रामजी शर्मा, एसडी प्रसाद, वीरेंद्र यादव, रघुनाथ प्रसाद सिंह, देव प्रकाश, राजेश कुमार यादव, प्रमोद गुप्ता, शैलेंद्र कुमार फौजी, सुरेंद्र कुमार, अवधेश कुमार, सिमरन मेहरा, राकेश कुमार, संतोष महतो उपस्थित थे.

Advertisements
See also  विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया शुरू करने की कवायद तेज, पूरी प्रक्रिया को 100 दिनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य, 11 को विशेष बैठक

Thanks for your Feedback!

You may have missed