विक्रम शर्मा हत्याकांड में फिर तेज होगी कार्रवाई, फरार आरोपियों के लिए नई टीमें होंगी गठित

Advertisements

जमशेदपुर : सिल्वर सिटी मॉल के पास हुए विक्रम शर्मा हत्याकांड की जांच में देहरादून पुलिस अब नए सिरे से कार्रवाई करेगी। एसएसपी ने शनिवार को अधिकारियों के साथ मामले की समीक्षा की और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित करने का निर्देश दिया। ये टीमें झारखंड से लेकर पश्चिम बंगाल तक संभावित ठिकानों पर दबिश देंगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

13 फरवरी को राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल के पास जिम से लौट रहे विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। जांच में सामने आया कि वारदात की साजिश कई महीने पहले रची गयी थी और शूटर घटना से पहले हरिद्वार के एक होटल में रुके थे। पुलिस के अनुसार, बागबेड़ा निवासी कारोबारी राजकुमार के बेटे यशराज सिंह को मुख्य साजिशकर्ता बताया गया है। यशराज और मोहित उर्फ अक्षत ठाकुर को शूटरों के लिए वाहन और लॉजिस्टिक्स की व्यवस्था करने के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है।

हत्याकांड में बागबेड़ा निवासी आकाश प्रशाद, विशाल सिंह, जुगसलाई निवासी आशुतोष सिंह, उलीडीह निवासी जितेन्द्र साहू और लोहरदगा निवासी अंकित वर्मा अब भी फरार हैं। देहरादून पुलिस ने इन पांचों पर दो-दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। फरार आरोपियों के घरों की कुर्की भी की जा चुकी है। देहरादून एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाकर उनके ठिकानों पर भेजी जाएंगी और पुलिस बाकी आरोपियों को पकड़ने के प्रयास तेज करेगी.

About The Author

You may have missed