कस्तूरबा स्कूल की छात्राओं की तबीयत बिगड़ने पर एक्शन, डीसी पहुंचे, जांच के आदेश

Advertisements

गढ़वा : गढ़वा जिले के खरौंधी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं की तबीयत बिगड़ने की घटना के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया। उपायुक्त पी.एन. मिश्रा ने विद्यालय पहुंचकर छात्राओं का हालचाल जाना और पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं, भोजन व्यवस्था और विद्यालय संचालन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

उपायुक्त ने मामले की जांच के आदेश देते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कराई। प्रारंभिक कार्रवाई के तहत विद्यालय के एक कर्मी को छोड़कर अन्य कर्मियों को सेवा से मुक्त कर दिया गया। प्रशासन ने छात्राओं के बेहतर इलाज और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने का भरोसा दिया, जबकि स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार छात्राओं की निगरानी कर रही है।

About The Author

See also  ओलिंपियन अंकिता भकत ने छोड़ा कोल्हान विश्वविद्यालय, असम की रॉयल ग्लोबल यूनिवर्सिटी में लिया दाखिला

You may have missed