फरार चल रहे हैं अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल

0
Advertisements
Advertisements


पश्चिम सिंहभूम /चाईबासा: वर्ष 2005 में तांतनगर ओ0पी0 अंतर्गत ग्राम बड़ा पोखरिया में डायन का आरोप लगाकर पति पत्नी दोनों दंपति की हत्या कर दी गई थी। हत्या के तत्कालीन थाना प्रभारी के स्वलीखित बयान पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या करने के आरोप में मंझारी (तांतनगर ओ0पी0) थाना कांड संख्या 06/2005, दिनांक- 22/01/2005, धारा- 302/34 भा0द0वि0 एवं 3/4 डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम के तहत दर्ज कर अनुसंधार किया जा रहा था। अनुसंधान में तीन लोगो के द्वारा हत्या किए जाने की बात सामने आयी 1. धनंजय बिरूवा उर्फ धनुर्जय बिरुवा उर्फ पेटा 2. अर्जन बिरुवा, 3. बरजो हेम्बरोम। अर्जुन बिरुवा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था और अर्जुन बिरुवा की मृत्यु जेल में हीं बीमारी से हो गई थी। लेकिन दो अभियुक्त फरार चल थे। आज गुप्त सूचना पर 18 वर्ष से फरार चल रहे अभियुक्त धनंजय बिरुवा उर्फ धनुर्जय बिरुवा उर्फ पेटा उम्र 42 वर्ष पिता श्रीधर बिरुवा ग्राम जारोय पाड़सी, थाना मंझारी (तांतनगर ओ0पी0) जिला प0सिंहभूम चाईबासा को विधिवत् गिरफ्तार कर चाईबासा जेल भेजा गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  सरहुल शोभायात्रा की तैयारी तेज, प्रशासन से मांगा सहयोग

Thanks for your Feedback!

You may have missed