अभाविप ने जताया प्रधानमंत्री का आभार,कहा-देश का खोया हुआ गौरव पुनः लौट रहा हैं।

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् झारखंड प्रांत सह मंत्री बापन घोष प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी, अखंड भारत के प्रथम प्रधानमंत्री , प्रत्येक भारतीय के आदर्श नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी की इंडिया गेट पर 28 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय को हृदय से स्वागत करता हूँ ।यह प्रतिमा उनके संघर्ष, समर्पण व शौर्य का सम्मान है जो आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रप्रेम के नेताजी के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित करती रहेगी। वास्तविकता में देश का खोया हुआ गौरव पुनः लौट रहा हैं। माननीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी औऱ केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करता हूं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  रात्रि में जगमगाता नेतरहाट का लेक व्यू पार्क बना पर्यटकों का प्रमुख आकर्षण केंद्र

You may have missed