सीतारामडेरा में पुराने विवाद पर युवक पर चाकू से हमला, हालत नाजुक…

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :-सीतारामडेरा के भुइंयाडीह बस स्टैंड के पीछे छायानगर निवासी करण भुइंया पर चाकू से हमला कर दिया गया. घायल अवस्था में परिजनों ने करण को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल मे भर्ती कराया गया जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया. करण के पेट और छाती पर चाकू से कई बार वार किया गया है. परिजनों ने बताया कि करण बैंगलौर में पाइप फिटिंग का काम करता है. वह कुछ दिनों पूर्व ही छुट्टी में घर आया है. वह दोपहर को घर से बाहर निकला था. इसी बीच सूचना मिली की उसे किसी ने चाकू मारकर घायल कर दिया है. परिजनों ने इसका आरोप बस्ती के ही साहिल भुइंया पर लगाया है. परिजनों के अनुसार साहिल कई मामलों में जेल जा चुका है. वह एक माह पूर्व ही जेल से बाहर आया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed