प्रेमिका से मिलने 15 साल बाद फर्जी डिप्टी एसपी बनकर मऊ पहुंचा युवक

0
Advertisements
Advertisements

मऊ: कहते हैं कि प्रेम में क्या कुछ कर गुजरते हैं, प्रेमिका की हसरतों के लिए किसी भी तूफान से टकरा जाते हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद से देखने को मिला है, जहां किसी परीक्षा के दौरान अपनी प्रेमिका से हुई मुलाकात के बाद लगभग 15 वर्षों बाद एक युवक वाराणसी से अपने गृह जनपद सिद्धार्थनगर की जगह मऊ जा पहुंचा। प्रभात को लगा था कि लंबे समय बाद जब वह अपनी प्रेमिका से इस हाल में मिलेगा, तो वह उसके प्रभाव में जरूर आ जाएगी।हालांकि, इस पूरे मामले में प्रभात की मुलाकात उस लड़की से तो नहीं हुई, लेकिन प्रभात का फर्जी रौब और रुतबा देखकर लोगों ने पुलिस को जरूर बुला लिया। जिसके बाद मौके पर पहुंची मऊ की सदर कोतवाली पुलिसपता चला कि पहले भी दो बार इस तरह की हरकत करते हुए पकड़ा जा चुका है, लेकिन बीमार होने के चलते पुलिस ने आरोपी प्रभात के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की।कार चालक ने बताया कि वो आज पहली बार प्रभात के साथ कार लेकर निकला था, उसे नहीं पता था कि ये पुलिस अधिकारी नहीं है।सीओ सिटी कृश राजपूत ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। परिवार के लोगों से बात हो चुकी है। आगे जो बात निकलकर सामने आएगी उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी। टीम ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

 

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed