Advertisements
Advertisements

कोचस /रोहतास (संवाददाता ):- एक हफ्तों से लगातार हो रही बारिश ने कितनो का मुंह का निवाला छीन लिया तो कितनों का रहने का आशियाना छीन लिया। शुक्रवार की सुबह 11 बजे हो रही मूसलाधार बारिश से मिट्टी के घर गिरने से एक महिला दबकर बुरी तरह घायल हो गई। कोचस प्रखंड के बलथरी पंचायत के सतसा गांव मे कमनिया देवी उम्र 50 वर्ष पति अजय पासवान के दब जाने से वह बुरी तरह घायल हो गई है। घटनास्थल पर पहुंचे उप प्रमुख पति कमलेश कुमार ने बताया कि घायल महिला का दाहिना पैर तथा छाती का हड्डी मलबे मे दब जाने के कारण टूट गया है। उनके परिजनों ने बताया कि जब सुबह मे बारिश हो रही थी तब मेरी पत्नी मिट्टी के घर में बैठी हुई थी। तभी मिट्टी गीली होने के कारण मकान गिर गया जिसमें वह दब गई थी। शोरगुल मचाने के बाद पास पड़ोस के लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद महिला को मलबे से निकाला गया। तत्पश्चात इलाज के लिए आनन-फानन में निजी क्लीनिक में ले जाया गया जहां डॉक्टर ने पैर टूटने तथा छाती की हड्डी टूटने की बात कह बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि घायल महिला अभी खतरे से बाहर है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  जेडीयू बैठक में बड़ा फैसला, नीतीश कुमार के बेटे निशांत की सक्रिय राजनीति में एंट्री तय

You may have missed